फोटो संख्या:54-हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ यूनियन की नई कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेती--स
कनीना। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी महासंघ के यूनियन कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक हुई। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उप मंडल के गांव गाहड़ा निवासी कर्मबीर को कार्यवाहक डिपो प्रधान नियुक्त किया गया।
संगठन में रविंद्र छापड़ा को चेयरमैन, नीरज को कार्यवाहक सचिव, मनोज को ऑडिटर, विवेक को प्रेस प्रवक्ता, प्रदीप को सह कैशियर व रामवीर सिगड़ा को सह प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभी पदाधिकारियों को राज्य कमेटी की अध्यक्षता में यह जिम्मेदारियां दी गईं। राज्य कमेटी की ओर से राज्य प्रधान निशान सिंह, कार्यकारी राज्य प्रधान अनूप लाठर, महासचिव जयबीर घणघस, कृष्ण सिंह, जितेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर डिपो कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इसमें बकाया रात्रि ठहराव भत्ता, बकाया एलटीसी, ओवरटाइम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा।