फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों के नामांकन के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 03 नामांकन अभियान में डोर टू डोर जानकारी जुटाते शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में नामांकन अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राचार्या सीमा यादव के नेतृत्व में चले अभियान में विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा और आशा शर्मा की टीम ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में अभिभावकों से संपर्क किया। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इस अवसर पर आशा व डॉ. संजय ने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, विद्यालय छोड़ चुके विद्यार्थियों को पुनः स्कूल से जोड़ने व ड्रॉप-आउट की समस्या को समाप्त करने के विषय पर विस्तार से चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें