4-संकट मोचन मंदिर में वीरवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना करते भक्तजन। स्रोत श्रद्धालु
रोहतक। चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर वीरवार को लोगों के घरों, मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर कन्या पूजन हुआ। गोकर्ण तीर्थ स्थित स्वामी लक्ष्मणपुरी डेरे में जूना अखाड़ा के उपाचार्य स्वामी कपिलपुरी महाराज ने कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। बालकपुरी डेरे, प्राचीन शीतला माता मंदिर, दुर्गा भवन, संकट मोचन मंदिर, नंद मंदिर, वैष्णो माता मंदिर और गुफा वाला मंदिर सहित तमाम मंदिरों में दुर्गा अष्टमी पर्व भक्तिभाव से मनाया गाय। संवाद
-
संकट मोचन मंदिर में मां महागौरी की पूजा
माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में वीरवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां जगदंबे के आठवें स्वरूप महागौरी मां की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मंत्रोच्चारण कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्री दुर्गा स्तुति पाठ के बाद भजनों का गुणगान हुआ। संवाद
राम नवमी पर आज होगा हवन
संकट मोचन मंदिर में राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को हवन, कन्या पूजन, प्रवचन और भंडारा होगा। मंदिर में 27 मार्च को राम नवमी भक्तिभाव से मनाई जाएगी और मां के नौवें स्वरूप की पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 9 बजे हवन और 12 बजे कीर्तन व प्रसाद वितरण होगा। संवाद
-
4-संकट मोचन मंदिर में वीरवार को मां महागौरी की पूजा-अर्चना करते भक्तजन। स्रोत श्रद्धालु