फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कांवड़ चढ़ी, गूंजे जयकारे, शिवमय हुआ बहादुरगढ़ का कोना-कोना

विज्ञापन
-फोटो 89 : देव नगर स्थित शिव मंदिर में पूजना अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सावन शिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को शहर के शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पुरुषों और महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी। हरिद्वार व गंगोत्री से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने सबसे पहले मंदिरों में कांवड़ चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भोलेनाथ को भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित किया गया।
विज्ञापन


जोहरी नगर के शिव व माता मंदिर, हरि नगर के बगीची शिव मंदिर, रघुनाथ मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ, काठ मंडी के शिव-हनुमान मंदिर, बांके बिहारी, मुरली मनोहर, सनातन धर्म मंदिर, किला मोहल्ले के दुर्गा व शिव मंदिर, सत्यनारायण, बालाजी, देवी, परशुराम, त्रिशक्ति, गोरी शंकर और शिव शक्ति मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और कांवड़ सेवा शिविरों में भंडारे आयोजित हुए।

डाक, झूला, खड़ी और रथ कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारों के साथ झूमते नजर आए। प्रमुख मार्गों पर कांवड़ियों की टोलियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें