फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा टिकाणा साहिब मामः कांता आलड़िया ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 28 Jan 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा टिकाणा साहिब संपत्ति विवाद में गणतंत्र दिवस के खास दिन हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। बीबी दलजीत कौर के पक्ष में आंदोलन करने वाली भाजपा नेत्री कांता आलड़िया ने मंगलवार को आत्मदाह की धमकी देकर प्रशासन को चौंका दिया। दोपहर तक चली उधेड़बुन के बाद कांता और उनके एक समर्थन ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया।
विज्ञापन




हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और अन्य समर्थकों ने उन्हें समझाया। डीएसपी हेडक्वार्टर के समझाने के बाद कांता आलड़िया प्रशासनिक अधिकारियों से बात करने पर राजी हुई। अधिकारियों ने सोमवार तक मामले को निपटाने का आश्वासन दिया है। कांता और उनके समर्थकों ने डीसी, एसपी और विधायक के खिलाफ बयानबाजी की। भाजपा को भी निशाने पर लिया।


आलड़िया का आरोप है कि प्रशासन समझौता होने, एग्रीमेंट होने के बाद भी उसे लागू नहीं कर रहा है। 21 दिसंबर को दोनों पक्षों के बीच तय किया गया था कि बीबी दलजीत कौर को बहादुरगढ़ में प्लाट, हरिद्वार स्थित डेरे की जिम्मेदारी, बैंक लॉकर में मौजूद नकद राशि का पचास फीसदी हिस्सा और सभी जेवरात सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन




 इस का लिखित समझौता जल्द करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया था। 30 तारीख को टिकाणा साहिब के महंत दिलबाग सिंह और बीबी दलजीत कौर के बीच करार भी हो गया था। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने अब तक संपत्ति नहीं सौंपी है।


मजबूर होकर कर रही हूं आत्मदाह


प्रशासन अभी गणतंत्र दिवस समारोह खत्म कर बैठा ही था कि कांता आलड़िया अपने समर्थकों के साथ अंबेडकर चौक पर पहुंच गई। वे प्रतिमा पर चढ़कर बैठ गईं। साथ ही प्लास्टिक की दो बोतलों में पेट्रोल भर कर अपने पास रख लिया। यहां कांता ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें मजबूर कर दिया है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगी



मजबूर होकर आत्मदाह करने का फैसला लिया है। करीब एक घंटे तक वे स्टैच्यू पर ही बैठी रहीं। डीएसपी हेडक्वार्टर बिजेंद्र सिंह, डीएसपी अमित भाटिया, डीएसपी पुष्पा खत्री, महिला थाना एसएचओ गरिमा सहित पुलिस बल की सांसें अटकी रहीं।


अचानक उठाई बोतल और छिड़का पेट्रोल


सवा तीन बजे कांता आलड़िया ने अचानक पेट्रोल की बोतल हाथ में ली और उसका ढक्कन खोलने लगी। कई समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वहां खडे़ राजेश लढ़वाल ने कांता के हाथों से बोतल छिन ली और खुद अपने शरीर पर पेट्रोल डाल लिया। इसके बीच कांता ने लढ़वाल के हाथों से बोतल छिनकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया।

छिना झपटी में दस से ज्यादा लोगों पर भी पेट्रोल गिरा। कई लोगों की आंखों में भी तकलीफ होने लगी। यह देखकर पुलिस हरकत में आई और तुरंत पेट्रोल की बोतल छीन ली।


डीएसपी बोले, भाई की बात मान लो नीचे उतरो


डीएसपी बिजेंद्र ने कांता से कहा कि भाई की बात मान लो सुनवाई होगी। एसडीएम आ रहे हैं। इस पर कांता प्रतिमा से नीचे उतरीं। नीचे उतरने केबाद कांता ने डीसी, एसपी और विधायक पर इस मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया। यहां से पुलिस कांता को महिला थाने में ले आई। यहां एसडीएम दलबीर फौगाट पहुंचे और बातचीत की। एसडीएम फौगाट ने आश्वासन दिया कि सोमवार तक प्रक्रिया को अमली जामा पहना दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें