फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांधी कैंप में निकाली कलश यात्रा, श्रीराम कथा शुरू

विज्ञापन
10-गांधी कैंप में निकाली गई कलश यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु । स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहतक। गांधी कैंप क्षेत्र में शुक्रवार को भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद यहां की स्वामी अमृतानंद पार्क में श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद ने बताया कि ब्रह्मलीन स्वामी अमृतानंद महाराज के 24 वें निर्वाण दिवस पर श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी अमृतानंद मेमोरियल पार्क सब्जी मंडी गांधी कैंप में स्वामी अमृतानंद सेवा समिति यह आयोजन कर रही है। कथा से पहले कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धालुओं ने झूमते नाचते कलश यात्रा संपूर्ण की।
शाम को श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। सेवादार योगेश अरोड़ा ने बताया कि श्रीराम कथा 27 फरवरी से 4 मार्च तक रोजाना दोपहर बाद 3 से शाम 6 बजे तक होगी। 5 मार्च को संत सम्मेलन एवं भंडारा सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें