फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलश यात्रा निकाल आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
फोटो 17राम मंदिर में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते। ग्रामीण
विज्ञापन
मंडी अटेली। ओम शांति केंद्र के तत्वावधान में अटेली के शिव अवतरण आध्यात्मिक प्रवचन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे ओम शांति के साधकों द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह 10 बजे प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। प्रवचन के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ीं कमल एवं अंजू दीदी ने शिव बाबा की महिमा आत्मा-परमात्मा के संबंध और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि शिव बाबा निराकार ज्योति स्वरूप हैं, जो आत्माओं को पवित्रता, शांति और शक्ति प्रदान करते हैं। प्रवचन में अव्यक्त बापदादा की मुरली के संदेशों को भी श्रद्धालुओं के बीच साझा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें