फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर विधायक ने सीएम के नाम सौंपा 12 मांगों का ज्ञापन

Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विधायक को डीसी ऑफिस जाने से रोकते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कलानौर विधायक शकुंतला खटक ने उपायुक्त कैंप कार्यालय पर रविवार को सुबह सीएम के नाम 12 मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने अपनी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान कराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन


विधायक ने मांग पत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार ने कलानौर को सब तहसील से तहसील बनाया अब इसे सब डिवीजन का दर्जा दिया जाना चाहिए। यहां के गांवों के विकास के लिए हर पंचायत को दस-दस करोड़ रुपये और नगर पालिका को 25 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा है कि रोहतक नगर निगम में कलानौर हलके के पांच गांव और 65 कालोनी आती हैं, उनके लिए 50 करोड़ रुपये दिया जाना चाहिए। खोखरा खोट क्षेत्र के संबंध में विधायक ने कहा है कि वह दो बार विधानसभा में प्रश्न लगा चुकी हैं कि लेकिन विकास कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसे शुरू कराया जाना चाहिए। इसके साथ कलानौर के लाइन पार एरिया में अंडर पास, आउटर कालोनियों में बिजली की तार हटवाने, खेतों में टेल तक पानी पहुंचाने, राजीव गांधी आवास योजना के तहत मंजूर पैसों की बकाया किस्त दिलवाने, दो साल से बिजली-पानी व सीवरेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। विधायक ने बिजाई के कार्य के लिए 18 से 20 घंटे बिजली की मांग करते हुए सामान्य अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि अस्पताल में मशीन, उपकरण, डॉक्टर और स्टाफ की कमी है। इसे पूरा करके नया भवन और डिजिटल एक्स-रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जानी चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें