फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर नपा : तीसरे दिन भी नहीं भरे गए नामांकन

Sat, 15 Feb 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। नगरपालिका चुनाव के लिए तीसरे दिन भी कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए नहीं पहुंचा। सुबह से लेकर शाम 3 बजे तक अधिकारी नामांकन पत्र के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन भावी उम्मीदवार नगरपालिका की एनओसी निकलवाने के लिए कतार में लगे रहे।
नपा सचिव प्रदीप ने बताया कि अभी तक 51 फाॅर्म उम्मीदवारों को जारी किए गए हैं। इनमें से एक भी उम्मीदवार वीरवार को नामांकन पत्र जमा करवाने नहीं पहुंचा। नगरपालिका की तरफ से लगभग देर शाम तक 20 एनओसी जारी कि गई हैं। ऐसे में शुक्रवार को उम्मीद है कि लगभग भावी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा अध्यक्ष पद के दावेदार भाजपा नेता समाजसेवी राजू फौजी काफिले के साथ डीएवी चौक से होकर बाजार में होते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए तहसील कार्यालय में पहुंचेंगे। वह पत्नी निर्मला देवी को नपा अध्यक्ष पद व स्वयं वार्ड नं 16 से पार्षद पद के लिए नामांकन करेंगे। वरीं, भाजपा की तरफ से पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़वाने के लिए शिवालय मंदिर की धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रतिभा सुमन, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, रोहतक जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मंडल अध्यक्ष गुलशन कौशिक, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपना पक्ष रखा। मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव रेणु डाबला ने बताया कि सभी की रायशुमारी ली गई है, सभी की सहमति निर्दलीय चुनाव लड़ने पर हुई है। बाकी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी गई है, पार्टी जो भी निर्णय लेगी, स्वीकार होगा।

फोटो कैप्शन सौजन्य संवाद

तहसील कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार दीपक धनखड़ व नपा कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें