फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के जल्द पूरा होने की जगी आस

Tue, 11 Jul 2023 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहु प्रतीक्षित कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर का कार्य जल्द पूरा होगा। इसके लिए 300 टन की क्रेन आ चुकी है और 250 टन की क्रेन को सोनीपत से लाने की तैयारी है। क्रेन के साथ-साथ लेबर भी रोहतक रेलवे स्टेशन आ चुकी है। इससे पहले गार्डर भी आ चुके हैं। अब जैसे ही रेलवे ब्लाॅक देगा इस पर काम शुरू हो जाएगा। अंतिम मुहर के लिए फाइल अधिकारियों के माध्यम से बरौदा हाउस गई हुई है। जनवरी 2019 में फ्लाईओवर का शिलान्यास किया गया और यह मार्च 2021 तक पूरा होना था। लेकिन यह रेलवे की ढिलाई के चलते अधर में लटका है। इसके निर्माण से रोजाना हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। खासतौर पर रेलवे स्टेशन की ओर से नई सब्जी मंडी जाने के लिए रास्ता छोटा हो जाएगा। यही नहीं आंबेडकर चौक, हिसार रोड, भिवानी रोड की ओर से आने वाले वाहन चंद मिनटों में नई अनाजमंडी, सुनारिया चौक पहुंच जाएंगे। वर्तमान में बाइपास से लंबा चक्कर लगाकर वाहनों को जाना पड़ता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से दोनों ओर एलिवेटेड रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। इनके दोनों ओर के पिलरों को ही जोड़ना बाकी है। रेलवे की ओर से यहां स्टील बोस्टिक ब्रिज स्थापित करना है।

यह भी जानें...
- एलिवेटेड रोड से फल-सब्जी-अनाज मंडी तक 910 मीटर।

- करीब 250 मीटर लंबा रोड स्टेशन तक तैयार।

- फ्लाईओवर व लैग रोड बनाने की लागत 29.70 करोड़।
- फ्लाईओवर 22 पिलर पर जबकि लेग रोड चार पिलर पर।

- बोस्टिक स्टील ब्रिज की लागत लगभग 13 करोड़ रुपये।
30 जून को उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने 30 जून के अंक में ''दो साल से अटकी एलिवेटेड रोड योजना, रेलवे की मंजूरी का इंतजार'' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर प्रोजेक्ट में देरी का मुद्दा उठाया था। जिस पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रेल मंत्री के समक्ष निर्माण में देरी के हालात को रखने की बात कही थी। अब इस पर काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
हमारी सारी तैयारी हो चुकी हैं। एक हैवी क्रेन मंगा ली है, दूसरी सोनीपत से आनी है। रेलवे जैसे ही ब्लाॅक देगा काम शुरू हो जाएग। इस दौरान रेल यातायात रोका जाएगा। बिजली की लाइन डाउन हो चुकी हैं। मंजूरी मिलते ही गाटर रखेंगे और फिर 22 ब्लाक लगा दिए जाएंगे। इसके बाद बोस्टिक स्टील ब्रिज स्थापित कर दिया जाएगा। दोनों ओर से सड़क का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। काम छोटा है, मंजूरी मिलने के चलते विलंब हुआ है।
- वीरभान, डायरेक्टर कार्यदायी संस्था


प्रोजेक्ट की ड्राइंग के लिए बडौदा हाउस अधिकारियों से बात हो चुकी है। जल्द ही ड्राइंग उपलब्ध करा दी जाएगी और काम शुरू हो जाएगा। अब प्रोजेक्ट में और देरी नहीं होगी।
विज्ञापन

- रविंद्र राणा, सीपीआरओ, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें