रोहतक। एशियन बॉक्सिंग कॉन्फिडेरेशन की ओर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को एनबीए रोहतक के दोनों बॉक्सरों ने अपने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है।
भारतीय जूनियर महिला टीम की हैड कोच अमनप्रीत कौर ने बताया कि आठ अक्तूबर से चल रही इस चैंपियनशिप में शनिवार को पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए। इन मुकाबलों 60 किलो भारवर्ग में एनबीए रोहतक के प्रशिक्षु वंशज व 70 किलो भारवर्ग में एनबीए रोहतक के ही प्रशिक्षु राहुल ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने पहले मुकाबले जीत लिए हैं। उन्होंने बताया कि 60 किलो में वंशज ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूएई के बॉक्सर को रेफरी स्टोप्स द कॉन्टेस्ट (आरएससी) से हरा दिया। वहीं 70 किलो में राहुल ने प्री क्वार्टर फाइनल मकुाबले में कोरिया के बॉक्सर को 5-0 से जीत लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों बॉक्सरों के क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतते ही पदक पक्का हो जाएगा।