फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 5 सितंबर को करेंगे हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम, साझा मोर्चा ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच लड़ाई अब तेज हो गई है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दिनेश हुड्डा ने कहा कि सरकार और परिवहन मंत्री की बार-बार की वादाखिलाफी से कर्मचारियों का सब्र जवाब दे चुका है। इसी के चलते 5 सितंबर को प्रदेशभर में सांकेतिक हड़ताल कर रोडवेज बसों का चक्का जाम किया जाएगा।


दिनेश ने कहा कि 13 अगस्त को भी कर्मचारियों ने बड़ा प्रदर्शन किया था लेकिन सरकार ने मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। अब कर्मचारियों के पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।
विज्ञापन


साझा मोर्चा ने सभी जिलों की शाखाओं और यूनियन पदाधिकारियों से 5 सितंबर के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। दिनेश ने कहा कि कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य मांगों में परिचालकों का पे-ग्रेड बढ़ाना, लिपिकों की तरह तीन वेतन वृद्धि, चालक-परिचालक के खाली पदों पर भर्ती, तय सीमा में प्रमोशन पॉलिसी लागू करना, साल 2016 में भर्ती चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, एचकेआरएन कर्मियों को नियमित करना और निजीकरण बंद करना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें