फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा भारती विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Fri, 21 Aug 2026 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
54-गोहाना रोड शिक्षा भारती विद्यालय में 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। गोहाना रोड स्थित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। राष्ट्रभावना और खेल भावना से ओत-प्रोत इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन से 23 अगस्त तक किया जाएगा। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल और बॉक्सिंग की प्रतिस्पर्धाएं होंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का पाठ सिखाते हैं। मैदान की जीत-हार जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। मुख्य वक्ता कुलवीर ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ शारीरिक और चारित्रिक विकास पर बल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय के लिए मेजबानी गौरव की बात है। खेलों से शरीर के साथ संस्कार भी मजबूत होते हैं। इस अवसर पर उद्योगपति करन विग, रामचरण सिंगला, एसके गुप्ता, मलखान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें