फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रोड पर होटल में छापा मारकर जींद के युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड पर स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने जींद के गांव गिरौठी निवासी राहुल उर्फ बाबा को 4 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि जींद रोड पर स्थित एक होटल में जींद का युवक राहुल उर्फ बाबा मादक पदार्थ लेकर बैठा है। पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 4 ग्राम, 20 मिलीग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन

वहीं, सांपला में एक दिन पहले एंटी नारकोटिक्स सेल की पकड़ में आए आरोपी कलानौर निवासी अजीत व हिसार निवासी संजय को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपियों को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है, ताकि यह पता लग सके कि आरोपी कहां से इतनी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आए।
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी एएसआई पंकज ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि अजीत व संजय दिल्ली से मादक पदार्थ लेकर सांपला पहुंचने वाले हैं। सेल की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को काबू किया था। तलाशी के दौरान कब्जे से 222 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें