माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के छोटूराम चौक के नजदीक लैंडलॉर्ड होटल में झज्जर जिले के गांव आसंडा के देवेंद्र का शव मिला है। आर्य नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि आसंडा गांव का युवक होटल में आकर रुका था। वह अपने कमरे में मृत मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।