फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हुड्डा पर ग्रोवर का पलटवार, बोले-कांग्रेस मजबूत होती तो चुनाव से नहीं भागती

विज्ञापन
43-दिल्ली रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर। स्
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार किया है। ग्रोवर ने कहा है कि अगर कांग्रेस मजबूत होती तो सांपला चुनाव से नहीं भागती। वह शुक्रवार सुबह दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को छुपाने के लिए नए-नए बहाने बना रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कह रहे हैं कि जो प्रत्याशी जीता है, वह पहले कांग्रेस में था और बाद में भाजपा में गया। ग्रोवर ने कहा कि ईरान के साथ इस्राइल-अमेरिका के युद्ध के चलते पूरी दुनिया की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह विपरीत परिस्थिति में पीएम मोदी की अपील को माने और देश के साथ मजबूती से खड़ा रहे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमित मग्गू, पंकज आनंद, अनिल नांदल, अनिल स्वामी गगन सिंह व सुभाष सैनी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें