फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर शहरवासी आज वॉकथॉन के जरिए देंगे मतदान का संदेश : एडीसी

Sun, 12 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सलोनी शर्मा, एडीसी एवं स्वीप की जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
0झज्जर। एडीसी एवं स्वीप की नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से तथा शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) के तहत शहरवासी जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और अमर उजाला के सहयोग से वॉकथॉन के माध्यम से मतदान का संदेश देंगे। कार्यक्रम रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे होगा। भारत निर्वाचन आयोग भी मतदान को जागरूक करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।
विज्ञापन

वॉकथॉन रविवार 12 मई को प्रात: 6 बजे जिला मुख्यालय स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होते हुए पुरानी तहसील, आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापिस स्टेडियम में संपन्न होगी। उन्होंने जिलावासियों से मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित वॉकथॉन में भाग लेने का आह्वान करते हुए 25 मई को मतदान के दिन बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी की। एडीसी ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है उसका मताधिकार। इसका उपयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में हर योग्य व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। आप लोगों का एक-एक मत आपकी दिशा व दशा तय करेगा। मतदान से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है। किसी भी उम्र का व्यक्ति इसमें शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें