30jjrp18- झज्जर। प्रतियोगिता के दौरान हेमंत सांगवान को विजेता घोषित करते अधिकारी। स्त्रोत- को
झज्जर। अमेरिका के कोलोराडो शहर में अंडर-19 पुरुष एवं महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता जारी है। यह प्रतियोगिता तीन नवंबर तक चलेगी। इसमें हेमंत सांगवान ने इटली के मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। अब उनका मुकाबला हंगरी के मुक्केबाज से होगा।
हेमंत सांगवान 90 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के लिए दावेदारी पेश करेंगे। भारतीय कोच के रूप में हितेश देशवाल अमेरिका में टीम के साथ हैं। झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत ने बताया कि हेमंत सांगवान इससे पहले भी वर्ल्ड यूथ मुक्केबाजी कप मोंटेनेग्रो में रजत पदक जीत चुके हैं। एशिया यूथ मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भी वह रजत पदक विजेता रह चुके हैं। हेमंत सांगवान गांव बुराखेड़ी के रहने वाले हैं।