जींद। रेलवे कॉलोनी के 40 क्वार्टर में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
रेल कर्मचारी शिवम कुमार ने एफआईआर में बताया कि उनकी ड्यूटी रात दस से सुबह छह बजे तक होती है। वह ईएसएम के पद पर कार्यरत हैं। 17 फरवरी की रात दस बजे ड्यूटी पर चला गए थे। 18 फरवरी सुबह जब वह घर आए तो गेट का ताला टूटा हुआ था। वह अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था।
जांच की तो उनके घर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने का लॉकेट, चांदी की गाय, चांदी का नारियल, चांदी का पेन, चांदी का गले का सेट, सिलिंडर और एलईडी नहीं मिली। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद