अक्षय तृतीया ने धनतेरस को पछाड़े हुए 20 करोड़ से अधिक के बिके आभूषण के कारण कोरोना संक्रमण काल के दो साल का रिकॉर्ड इस बार तोड़ दिया है। विशेष पर्व पर धनतेरस से अधिक लोगों ने आभूषणों की खरीदारी की है। बाजार में आभूषण खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर स्वर्ण आभूषण खरीदने से अक्षय धन व पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके चलते आभूषण विक्रेताओं के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ जमा रही। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बख्शी ने बताया कि दो-तीन साल से जो मंदा चल रहा था वह अक्षय तृतीया पर नहीं रहा। विशेष पर्व पर जिले में अनुमान है कि 20 करोड़ से अधिक का बिजनेस हुआ है।
धूमधाम से मनाई अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती
फोटो सहित 03 सीटीवाई 105 पीएएन 108, 112
जिले में मंगलवार को अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। देर शाम मंदिरों में भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की नैवेद्य, फल-फूल, बेलपत्र, रोली, अक्षत, चंदन अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कुछ श्रद्धालुओं ने घरों में मंडप बनाकर भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर कन्या भोज आयोजित किया। इसके साथ ही जरूरतमंद कन्याओं, असहाय और नेत्रहीनों को भोजन कराने के बाद वस्त्र आदि दान किया गया। सभी ने भगवान के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की। सेक्टर एक स्थित कुंज बिहारी मंदिर में मंगलवार को सुबह नौ बजे भगवान कृष्ण को चंदन का लेप लगाया। दिनभर मंदिर में भक्त पूजा के लिए आते रहे।
भगवान परशुराम ने शोषित, पीड़ित एवं लाचार व असहाय लोगों के उत्थान के लिए मानव रूप में लिया अवतार : सांसद भगवान परशुराम ने शोषित, पीड़ित, लाचार व असहाय लोगों के उत्थान के लिए मानव रूप में अवतार लिया। यह बात सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही। वह आपके साथ एक नई शुरूआत संस्था एवं भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा अक्षत तृतीया पर आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। सोनीपत रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में परशुराम जयंती पर रक्तदान व जयंती उत्सव मनाया गया। इसमें महामंडलेश्वर कपिल पुरी, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, महंत मानेश्वरी देवी, याज्ञिक आचार्य, धर्मवीर प्रसाद वेदपाठी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जैन एमडी एलपीएस बोसार्ड ने की। वहीं गजेंद्र फौगाट ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा, जगमोहन मित्तल समाजसेवी एवं एमडी जगमोहन मोटर्स के साथ विशिष्ट अतिथि ईश्वर भारतीय, सुमित शर्मा, डॉ. मोहित धनवंतरी, सत्यवान गुलिया, नरेश गौड़ प्रधान रहे। कार्यक्रम संयोजक जेपी गौड़ ने बताया कि रक्त संचार केंद्र बीपीएस गवर्नमेंट महिला कॉलेज खानपुर की टीम ने 57 रक्तदाताओं से रक्तदान लिया। शिविर में जगमोहन, सुमित, डॉ. आशुतोष, चेतना अरोड़ा, कमलेश राणा, वेदप्रकाश का विशेष सहयोग रहा। वहीं रक्तदान शिविर में कवि वीरेंद्र मधुर द्वारा अक्षय तृतीया पर विशेष प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जेएन शर्मा पूर्व प्रिंसिपल, देवेंद्र चहल, रमेश गौड़ वत्स, गुलशन शर्मा, राजीव अत्री, बिजेंद्र ब्रह्मचारी, भूपेंद्र खिड़वाली, एडवोकेट, सतीश बोहर, राजीव जैन, डॉ. कपिल कौशिक, सन्नी निझावन, वीरेंद्र वशिष्ठ, प्रदीप कौशिक, नवीन आजाद, अश्वनी वशिष्ट, सुंदर जेटली, काला मायना आदि मौजूद रहे।