दतौड़ गांव में मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक युवक ने रविवार देर रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने जब बेटे मोहन को फंदे पर लटकता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया गया कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। संवाद