जाट आरक्षण पर बेबाक बोलने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को उन्हीं की
पार्टी के कद्दावर जाट नेता और केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने नसीहत दी
है। मंत्री ने कहा कि सैनी की बयानबाजी पर हम नोटिस नहीं करते हैं, लेकिन
फिर भी उनको ऐसी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिससे माहौल खराब हो। सैनी को
अपनी मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए। जाटों को आरक्षण जरूर मिलना चाहिए।
रोहतक
में छोटूराम जयंती पर मैराथन को झंडी दिखाने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने
पत्रकारों से कहा कि सांसद राजकुमार लगातार बयानबाजी कर ऐसा माहौल बिगाड़
रहे हैं कि जिससे जाट भड़क जाए। सैनी लगातार जाटों को आर्थिक रूप से संपन्न
व जमींदार बताते हैं और उनकी जमीन भी मांगते हैं।
लेकिन उनको यह नहीं पता
कि एक समय जाटों व सैनी समाज के लोगों की आर्थिक हालत एक जैसी थी। लेकिन
जाटों ने मेहनत करके अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जबकि सैनी उसी जगह
रह गये। जाटों ने किसी की जमीन नहीं छीनी है, जो वे राजकुमार सैनी को ऐसे
ही दे देंगे।
जाटों को उस पुराने आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, जब
उनकी हालत भी सैनी समाज की तरह थी और सैनियों को आरक्षण दिया गया था।
मंत्री ने जाट आरक्षण के लिए पैरवी भी की।