फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा जाट कॉलेज

विज्ञापन
04सीटीके10नेकीराम कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की ओर से इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता बुधवार को नेकीराम कॉलेज में शुरू हुई। मुकाबले 12 बजे से शुरू हुए। बुधवार को कुल 5 मैच खेले गए। वीरवार को जाट कॉलेज रोहतक व गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। एमडीयू की टीम के लिए ट्रायल भी होगी।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जीसी कॉलेज बादली और डीएवी सीसी फरीदाबाद के बीच खेला गया। जिसमें जीसी कॉलेज बादली ने फरीदाबाद की टीम को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में जाट कॉलेज रोहतक ने यूटीडी एमडीयू रोहतक की टीम को 5-3 से हराया। तीसरे मैच में नेकीराम कॉलेज रोहतक ने डीएवी आईएम कॉलेज फरीदाबाद को 3-0 से हराया। यह प्रतियोगिता दो दिन चलेगी। पहले सेमीफाइनल मैच में जाट कॉलेज ने जीसी कॉलेज बादली को 5-4 से हराया व दूसरे सेमीफाइनल मैच में गवर्नमेंट कॉलेज बहादुरगढ़ ने नेकीराम कॉलेज रोहतक को 5-4 से हराया। प्राचार्य लोकेश बलहारा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच रमेश सिंधु, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. प्रवीन, डॉ. सुरेंद्र सांगवान, सुरेश राठी, संदीप व वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें