फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम को 6200 करोड़ का घाटा, सरकार लाना चाहती है बराबरी पर: धनखड़

Tue, 06 Oct 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश सरकार ने म्हारा गांव-जगमग गांव योजना लागू की है। कम लाइनलोस वाले फीडर और पूरा बिल भरने वाले गांवों में बिजली सप्लाई के घंटों को बढ़ा दिया गया है।

यह कहना है कृषि और पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का। धनखड़ सोमवार को एक धार्मिक उत्सव के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बिजली दरों को बढ़ाने को लेकर इनेलो के प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि यह तो विपक्षी दलों का काम होता है। बिजली निगम को 6200 करोड़ रुपये का घाटा है और सरकार इस घाटे को बराबरी पर लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जितनी बिजली खर्च करें, उतनी राशि भी वहन करें।
विज्ञापन

धनखड़ ने कहा कि प्रदेश में देसी गायों की कमी है और गौसंवर्धन का उद्देश्य देसी गौवंश को बढ़ाना है। प्रदेश में गौवंश के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च कर 40 अभ्यारण बनाए जाएंगे। इनके संचालन पर भी सलाना 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दावा किया कि आने वाले कुछ वर्षों में किसी भी बेसहारा पशु को सड़कों पर नहीं रहने दिया जाएगा।  
थ्री पौंड सिस्टम से गांव के तालाब का पानी बनेगा प्रयोग लायक
मोखरा गांव में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे धनखड़ ने कहा कि गांवों में सफाई के मद्देनजर सरकार ने थ्री पौंड सिस्टम योजना शुरू की है। गांव के तालाबों में विभिन्न तीन पौंड बनाए जाते हैं, जिनके जरिये गांव के गंदे पानी को साफ कर प्रयोग लायक बना दिया जाता है। योजना प्रदेश के सभी गांवों के लिए है।  उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मोखरा में भी थ्री पौंड सिस्टम योजना के तहत काम करने का प्रस्ताव बनाकर भेजें। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव के लिए सामुदायिक केंद्र के निर्माण का काम जल्द शुरू कराएं और तालाब से ओवरफ्लो होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेन तक नाला बनाने का सर्वे भी करें। गौशाला की चारदीवारी के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। पेंशन की दिक्कत पर मंत्री ने अफसरों को कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। अगर दिक्कत है तो उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए। कपास की खराब फसल की गिरदावरी की भी बात कही।
विज्ञापन

शिविर में 2800 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
मोखरा में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चिकित्सक दल ने 2800 लोगों के स्वास्थ्य के जांच की और दवा दी। आयोजक भाजपा नेता बलराज कुंडू अठगामा ने कहा कि जनसेवा उद्देश्य के तहत ही हलके के लोगों के लिए मेदांता हास्पिटल के चिकित्सक दल से चिकित्सा शिविर लगवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें