फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जांगड़ा ने महम में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 01 May 2023 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महम। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वां संस्करण महम में आम जनता के साथ बैठकर सुना। जांगड़ा ने कार्यक्रम में मौजूद जनता के साथ संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि आज देश और दुनिया में करोड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम के 100 वें संस्करण को देखा और सुना है। आज महम क्षेत्र में भी हर बूथ पर जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सेन धर्मशाला में जनता के साथ बैठकर सुना। उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों के लिए दिन-रात काम करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत सतीश दास, धर्मवीर खत्री, अजीत अहलावत, सत्यप्रकाश बिसला, मुकेश खत्री, सुखबीर गोयत, विकास पार्षद, वेद पांचाल, वेद प्रकाश एडवोकेट, प्रवीण खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें