फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेजिमेंट की बहाली के लिए जन सम्मान जागृत मंच ने दिया धरना

Mon, 17 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आंबेडकर चौक पर जन सम्मान जागृत मंच की ओर से रविवार को चमार रेजिमेंट बहाली को लेकर एक दिन का धरना दिया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सत्यवान रंगा ने बताया कि चमार रेजिमेंट 1943 में बनाई गई थी। चमार रेजिमेंट का सुनहरा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे अन्य जाति के नाम से रेजिमेंट हैं उसी प्रकार चमार रेजिमेंट को दोबारा से बहाल किया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग के युवाओं को देश सेवा में आगे बढ़कर भागीदारी करने का मौका प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

सत्यवान रंगा ने कहा कि इसी कड़ी में प्रदेश के 11 जिलों में जल्द ही तिथि घोषित करके एक दिन का सांकेतिक धरना दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में धरना पूरा होने के बाद रोहतक के आंबेडकर चौक से रेजिमेंट की बहाली के लिए 3 दिवसीय पद यात्रा जंतर-मंतर तक जाएगी। वहां पर रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता परमदीप सिंहमार,अधिवक्ता बेगराज रंगा, सत्यवान, अध्यक्ष आरक्षित वर्ग विकास परिषद अधिवक्ता रवि बाघोतिया, बसंत सिंहमार, प्रदीप भट्ठी, जोगिंदर रंगा, संदीप बौद्ध व सोनी निडाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें