फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जयपाल लांबा बने मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रदेश महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की प्रदेश इकाई की रविवार को सरकुलर रोड स्थित एक होटल में प्रदेशस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचन्द मौसूण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सज्जन लावट के दिशा-निर्देशों के तहत बैठक में हरियाणा मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की प्रदेश इकाई का गठन सर्व सम्मानित से किया गया। इसी कड़ी में स्वर्णकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लखीराम सोनी महेंद्रगढ़ को हरियाणा मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लांबा को सर्व सम्मति से मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। लांबा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बहादुर सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री दुलीचंद मौसुण, हरियाणा प्रदेश से अलग अलग जिलों से स्वर्णकार सरदारी का आभार प्रकट किया।
वर्मा ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के सभी जिलों से विचार विमर्श के बाद स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र वर्मा रोहतक को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह लाम्बा झज्जर को प्रदेश महामंत्री, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार लांबा महम को हरियाणा प्रदेश का कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेंद्र भामा फतेहाबाद, रामनिवास वर्मा नरवाना, रामनिवास रोढ़ा हिसार, नरेश सोनी दादरी तोय, महेन्द्र सिंह भूण सिरसा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया। हरिओम नंबरदार मुख्य संगठन मंत्री, सुभाष सोनी भिवानी, डॉ. रामेहर सोनी जींद को संगठन सचिव बनाया। सुरेश सोनी दादरी, आशिष वर्मा गुरुग्राम, लीगल एडवाइजर संजय सोनी भिवानी, दयानंद सोनी नारनौल को प्रदेश प्रवक्ता की नियुक्ति की। अधिवक्ता रामकुमार वर्मा झज्जर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश सोनी दादरी तोय, तहसील प्रधान रमेश सोनी, मुख्य संरक्षक राधेश्याम सोनी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रोढ़ा, डाॅ. सुभाष वर्मा, डाॅ. गौरीशंकर वर्मा, नरेश दुजाना, सलाहकार मुकेश सोनी, सचिव पवन सोनी , भीम सिंह वर्मा, संजय किकान, बेरी तहसील प्रधान विनोद सोनी, बाबूलाल बेरी, विद्यासागर बेरी, रोहतास बेरी, सुमित सोनी, अजय सोनी, मनीष बेरी, राजू सोनी, छत्र सोनी, अनिल (ज्ञानी) नरेश बेरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें