फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जैन साध्वियों ने दिया सत्य की राह पर चलने का संदेश

Mon, 22 Dec 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव रविवार को डोभ आश्रम व मंदिर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई। भगवान पार्श्वनाथ को चोला चढ़ाने के बाद 10 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विनोद जैन व कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जैन रहे तो संजय जैन ने ध्वजारोहण किया। वाणी भूषण साध्वी सुरुचि महाराज ने प्रवचन दिया। उन्होंने सत्य की राह पर चलने का संदेश देते हुए सभी को दयाभाव जैसे नियम अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
इस अवसर पर साध्वी राजेश, साध्वी महाप्रज्ञ व नव दीक्षित लब्धि महाराज ने भजन प्रस्तुत किए। ट्रस्ट के महामंत्री जगदीश जैन ने जानकारी दी। इस अवसर पर संजय, सुधीर, विवेक जैन, विमल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें