फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जयहिंद के विवादित बोल-चुनाव में शराब न लें, नकद ले लें

विज्ञापन
सेक्टर 6 ​​स्थित टेंट में अपनी बात रखते जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद। संवाद
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन

चुनाव में कोई भी शराब न लें, चाहे नकद ले लें। जाति व धर्म के आधार पर वोट न डालें। शराब न पीएं। चुनाव में नकली या महंगी बोतल में सस्ती शराब मिलती है। शराब के बजाय घी ले लें, वह भी देसी। इसमें कोई दिक्कत नहीं हैं। यह विवादास्पद बयान जयहिंद सेना के प्रमुख डॉ. नवीन जयहिंद रविवार को सेक्टर छह में बाग के पास अपने तंबू में जयहिंद सेना के कोर कमांडरों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के बाद दिया।
जयहिंद ने कहा कि कोर कमांडरों की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा और कोर कमांडरों को जनसेवा के किए काम लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोर कमांडर पिछले 3 साल से जनता की आवाज उठा रहे हैं। चुनाव को देखते हुए जनता जागे नेताओं पर सवाल दागे मुहिम शुरू की गई है। कोर कमांडर इस मुहिम को लेकर जनता के बीच जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेताओं का रास्ता रोकना या पथराव करना गलत है। लोग उन्हें बुलाएं और उनसे सवाल करें। उन्होंने कहा कि कोर कमांडरों की अगली बैठक 28 अप्रैल को होगी। इसमें अपने साथ मुहिम में जोड़े गये लोगों को साथ लाएंगे। उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। इसके अलावा 19 मई को पहरावर जमीन पर परशुराम जयंती मनाई जाएगी। भगवान परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें