रोहतक। जयहिंद सेना सुप्रीमो जयहिंद ने अपने वादे के अनुसार रविवार को सेक्टर 6 स्थित तंबू में भंडारे के आयोजन किया। इसमे भर्ती हुए युवा पहुंचे और जयहिंद का आभार जताया। 25 हजार नौकरियों का 17 अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया गया इसलिए जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया।
जयहिंद ने बताया कि जब हम सीएम सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले थे तो उन्होंने 25 हजार बेरोजगारों को ज्वाइनिंग देने का वादा किया था। अब 25 हजार बेरोजगार युवाओं की ज्वाइनिंग पर हमने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम सैनी के नाम जो भंडारा बोल रखा है। अपने वादे अनुसार उन्होंने 25 हजार बेरोजगारों के परिणाम जारी होने पर भंडारे का आयोजन किया है। उन्होंने ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अच्छा काम करेंगे तो उनकी बढ़ाई करेंगे। अगर सरकार की नीतियों से जनता परेशान होगी तो जयहिंद फिर सड़क पर लड़ाई को तैयार है। इस अवसर पर नवनियुक्त पटवारी, पंचायत सेक्रेटरी, क्लर्क, कांस्टेबल सहित सैकड़ों युवा पहुंचे।