रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के फोरेंसिक साइंस विभाग में सीनियर्स विद्यार्थियों की ओर से एमएससी फोरेंसिक साइंस में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।
फोरेंसिक साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. नीलकमल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पलक और तन्नू ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राध्यापक डॉ. राजविंदर और डॉ. सपना शर्मा ने भी विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित। उन्होंने अनुशासन का महत्व भी समझयाा। जाह्नवी को मिस फ्रेशर और नीतिन कुमार को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलकमल, डॉ. राजविंदर सिंह और डॉ. सपना शर्मा, शोधार्थी- रवि, पारुल, निशा वर्मा, ज्योत्सना, अरुण, रुचिका और प्रिया और एमएससी फोरेंसिक साइंस के विद्यार्थी मौजूद रहे।