फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चलती ट्रेन से फेंक दिया था जगदीप का मोबाइल फोन

Sat, 05 Apr 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जगदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी चरखी दादरी के गांव पैंतावास निवासी राजकरण ने वारदात के बाद मृतक का मोबाइल फोन दमन दीव जाते समय चलती ट्रेन से फेंक दिया था। ऐसे में पुलिस मोबाइल फोन को चार दिन के रिमांड के दौरान बरामद नहीं कर सकी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी राजकरण को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के मुताबिक, जगदीप झज्जर जिले के गांव मांडोठी का रहने वाला था और रोहतक के एक विवि में नौकरी करता था। साथ ही, जनता कॉलोनी में रहता था। 23 दिसंबर 2024 को वह लापता हो गया। करीब तीन माह बाद मार्च में सीआईए प्रथम ने खुलासा किया कि जगदीप की हत्या करके शव पैंतावास गांव में दबाया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चरखी दादरी जिले के गांव पैंतावास निवासी हरदीप, धर्मपाल व राजकरण को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि राजकरण को जगदीप पर शक था कि उसके पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी शक में उसने जगदीप का अपहरण कर हत्या कर दी। मामले में चौथे आरोपी अमित को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें