फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना संक्रमित तभी अपने घर पर रह कर इलाज करा सकते हैं, जब उनके घर में आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधा होगी। होम क्वारंटीन मरीजों के लिए पात्रता निर्धारित की जा चुकी है। उक्त बातें उपायुक्त (डीसी) कैप्टन मनोज कुमार ने अपने जारी बयान में कहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहुत हल्के या बिना लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन की पात्रता श्रेणी में आते हैं। साठ वर्ष से ऊपर के संक्रमित बुजुर्ग को डॉक्टरी जांच के बाद ही पात्र माना जाएगा। प्रतिरक्षा में अक्षम रोगी होम आइसोलेशन के पात्र नहीं होंगे। होम आइसोलेशन में सामाजिक दूरी बनाए रखें। भोजन बिल्कुल न छोड़ें, पांच-छह छोटी खुराक लेते रहें। बाहर का खाना खाने से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें। अपनी रुचि से संबंधित काम करें और पर्याप्त रूप से आराम करें। परिवार के साथ पानी, बर्तन, तौलिया या बिस्तर साझा न करें। उपायुक्त ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीमीटर का सही प्रयोग आना जरूरी है। अगर नाखून पर पॉलिश है तो उसे हटाया जाना चाहिए। ऑक्सीजन स्तर मापने से पहले पांच मिनट आराम जरूर करें। पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग करते समय अपने हाथ को दिल के स्तर पर रखें। ऑक्सीमीटर को स्टार्ट कर प्रथम या मध्यम उंगली पर लगाएं। ऑक्सीजन रीडिंग आने तक ऑक्सीमीटर को न हटाएं। अगर ऑक्सीजन स्तर 94 से कम है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
‘जल संरक्षण के लिए शपथ लें नागरिक’
रोहतक। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि प्रदेश में जल संचय, बेहतर कल के उद्देश्य से जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक देश भर में 25 हजार से ज्यादा लोग जल संरक्षण के लिए शपथ ले चुके हैं। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे भी जल संरक्षण के लिए शपथ लें। बारिश के पानी को बचाया जाए तो यह फुलवारी, कपड़े धोने के काम आ सकता है। उन्होंने कहा कि अपने जल संरक्षण के प्रयासों व कहानियों को सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ पोस्ट करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें