फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहना आवश्यक : महावीर

विज्ञापन
19-खरावड़ स्थित पीएनबी आरसेटी में जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद प्रशिक्षणार्थी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। खरावड़ स्थित पीएनबी आरसेटी में वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि एलडीएम महावीर प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों को सतर्क और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता ही साइबर फ्रॉड से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
संस्थान के निदेशक मंजीत सिंह ने कहा कि संस्थान प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मिथिलेश ने सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पिंकी देवी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षणार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की शपथ दिलाई। मौके पर कार्यालय सहायक कोमल रीना, डीएसटी रविता, आरती, अमित रंगा सहित लगभग 80 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें