17 पत्रकारों से बात करते पीजीआईएमएस के मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट के सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता। संवाद
रोहतक। पीजीआई के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (आईएमएच) में बुधवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह की शुरुआत हुई। यह 8 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसका विषय पहुंच सेवाओं तक, आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य का जीवन में महत्व पर चर्चा की गई।
निदेशक कम सीईओ डॉ. राजीव गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता और आपात स्थितियों में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तनाव से बचने के लिए परंपरागत जीवन शैली अपनाना जरूरी है। इस दौरान डॉ. सुजाता सेठी, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. हितेश खुराना और डॉ. विनय कुमार भी मौजूद रहे।
इस स्वास्थ्य सप्ताह में 9 अक्तूबर को सुबह 10 बजे ऑडिटोरियम में पैनल चर्चा होगी। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, पीजीआईएमएस निदेशक उपस्थित रहेंगे। इस चर्चा का संचालन प्रो. राजीव गुप्ता करेंगे। इसके बाद रेडियो वार्ता आयोजित की जाएगी।