फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नहरी पानी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
01सीटीके06..दिल्ली बाईपास ​स्थित नहर पर पानी को साफ रखने के लिए लोगों को जागरुक करते सुनो नहरों
विज्ञापन
रोहतक। नहरों के पानी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यहीं पानी हमारे क्षेत्र में पीने योग्य बचा है। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कर्नल मुकेश हुड्डा ने सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों से रविवार को मिलकर उनकी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि जल को बचाना और उसे प्रदूषण मुक्त रखना समय की बहुत बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी कई वर्षों तक ऊपर के पहाड़ी क्षेत्रों में रही उस दौरान वहां पर बर्फबारी काफी होती थी, जो की बरसात के बाद पानी का बहुत बड़ा स्रोत थी। अब पिछले कुछ वर्षों में पहाड़ों पर बर्फबारी भी पहले की अपेक्षाकृत काफी कम हो रही है। पहाड़ों से निकलने वाली बहुत सी छोटी बड़ी जलधाराएं अब समाप्त हो चुकी हैं। कम बर्फबारी होना और जल्द धाराओं को समाप्त होना भविष्य में बड़े जल संकट का संकेत देती है, इसलिए हमें पानी का दुरुपयोग भी नहीं करना चाहिए और नहरों के पानी को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन

सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि आने वाली पीढ़ियां भी जल का भरपूर मात्रा में प्रयोग करके जीवन चला सके इसके लिए हमें अभी से जागृत होना होगा। साथ ही जल बचाने के लिए और नहरों के जल को प्रदूषित न करने के लिए कृत संकल्प होना होगा तभी आगामी पीढ़ियां स्वच्छ और निर्मल जल के साथ सुखद जीवन जी पाएंगे। मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल ने पानी बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जल को लेकर दिए मिशन 2070 पर जानकारी दी। इस मौके पर अजय हुड्डा, रविंद्र मलिक, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ. संतलाल बुधवार, राजवीर मलिक और साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें