01सीटीके07...छोटूराम धाम जसिया में स्थापना दिवस पर समाज के लोगों को अभिवादन करते सदस्य। संस्थान
रोहतक। छोटूराम धाम के स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को दीनबंधु चौधरी छोटूराम जयंती और भारत रत्न राजा महेंद्र प्रताप सिंह के जन्मदिवस पर छोटूराम धाम जसिया में भव्य समारोह हुआ। संस्थापक चेयरमैन चौधरी यशपाल मलिक ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि छोटूराम धाम के निर्माण में इसी प्रकार सहयोग देकर समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को साकार करें।
चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह कड़ौदा ने बताया कि छोटूराम धाम में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को 100 फीसदी स्कॉलरशिप देकर इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य कोर्स की विश्वस्तरीय कोचिंग दी जाएगी। आगामी माह से स्किल डेवलपमेंट सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। 600 बच्चों के लिए हॉस्टल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। देश-विदेश से लोगों का बहुत समर्थन मिल रहा है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया, महासचिव विंग कमांडर महेंद्र सिंह मलिक व प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने जिला अध्यक्षों ओर अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज की एकजुटता और धाम की योजनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए।
समाज के समक्ष प्रस्ताव सर्वसहमति से प्रस्ताव हुआ पास
-दीनबंधु चौधरी छोटूराम को भारत रत्न दिया जाए।
-भाखड़ा नांगल बांध का नाम दीनबंधु चौधरी छोटूराम के नाम से रखा जाए।
-एसबीसी की रुकी हुई भर्तियों पर ज्वाइनिंग दी जाए
-19 मार्च 2017 को सरकार और समिति के बीच जो समझौता हुआ था, उसको सरकार पूरा करें।
-समगोत्र विवाह को अवैध घोषित किया जाए और हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया जाए।