फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग में ईशा, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में छवि प्रथम

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में बनाए गए पोस्टरों को दिखाती छात्राओं सं
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में वाणिज्य विभाग की ओर से शनिवार को पोस्टर बनाओ और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम डॉ. वंदना नासा के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें नवीन सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना रहा।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एमकॉम तृतीय वर्ष की ईशा प्रथम रहीं। बीकॉम प्रथम वर्ष की साक्षी और नीलम संयुक्त रूप से द्वितीय तथा एमकॉम की दिव्या और वर्षा तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बीकॉम तृतीय वर्ष की छवि प्रथम, खुशी द्वितीय और प्रथम वर्ष की हर्षिता तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने पोस्टर बनाने के साथ बेकार वस्तुओं से उपयोगी और आकर्षक सामग्री तैयार की। निर्णायक मंडल में प्रवेश वत्स, रुचि और मीनाक्षी शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें