फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फैमिली आईडी में हुई छेड़छाड़ की जांच शुरू

Sun, 19 Jan 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कारखाना गांव निवासी एक परिवार को फैमिली आईडी में तीन जिलों में बांट दिया गया था। इस मामले में एडीसी विवेक आर्य ने शिकायत लेकर जांच का आश्वासन दिया था। अब जांच में कुरुक्षेत्र क्रीड विभाग द्वारा फैमिली आईडी में छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इसकी अब कुरुक्षेत्र में भी जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

कारखाना निवासी सीमा ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी मां को करनाल, बहन को रोहतक व भाई को सोनीपत जिले का दिखाया गया है। इसके कारण उनको कोई भी लाभ नहीं मिल रहा और न ही उनके सरकारी विभागों का कोई काम बन रहा।
अब उसके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनने में भी इसके कारण बाधा आ रही है। इसके कारण परिवार को कोई लाभ फैमिली आईडी गलत होने के कारण नहीं मिल रहा। इसको ठीक करवाने के लिए युवती समाधान शिविर, सीएम विंडों समेत अन्य अधिकारियों को भी शिकायत दे चुकी है, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा। 16 जनवरी को इसकी शिकायत एडीसी को दी गई थी। एडीसी ने इस मामले को साइबर में भेजकर जांच करवाई।
विज्ञापन

इसमें गांव के ही सीएससी सेंटर से फैमिली आईडी अपलोड हुई मिली और कुरुक्षेत्र क्रीड विभाग में इसके साथ छेड़छाड़ हुई मिली। इस मामले में अब कुरुक्षेत्र क्रीड विभाग भी जांच की रडार पर है। क्रीड मुख्यालय ने वहां पर जांच के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें