फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षा मंत्री से मिला स्कूल का शिष्टमंडल

Sun, 19 Jan 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18जेएनडी25: शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा से मिलते हुए शिष्टमंडल के सदस्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से स्वामी निगमबोध तीर्थ गीता विद्या मंदिर का शिष्टमंडल मिला। शिष्टमंडल का नेतृत्व कच्चा आढ़ती संघ के पूर्व प्रधान संजय मित्तल ने किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयल, प्रधानाचार्या रूचि कंसल मौजूद रहीं। शिष्टमंडल ने शिक्षामंत्री को स्कूल के विकास एवं वार्षिकोत्सव को लेकर चर्चा की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि स्कूल के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। इसके अलावा वे स्कूल के वार्षिकोत्सव में जरूर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद जो भी तिथि निश्चित की जाएगी, वे उसके अनुसार कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें