फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा, माता-पिता व भाई संग हिरासत में चारों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) के आत्महत्या मामले में पुलिस ने शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष के खिलाफ शुक्रवार देर रात 2 बजे एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, शनिवार शाम फरमाणा व बहुअकबरपुर गांव की पंचायतों की सहमति के बाद शाम को ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया।
मुस्कान के अंतिम सस्कार के बाद शीलू, पिता सुरेंद्र, मां निशा व छोटे भाई मनीष को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतका के पिता फरमाणा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि शीलू ने परिजनों के साथ मिलकर दहेज के लिए मुस्कान की हत्या कर दी या साजिश रचकर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

सुखबीर ने कहा कि उनकी बेटी मुस्कान की शादी दिसंबर 2023 में बहुअकबरपुर निवासी टिंकू (शीलू) बल्हारा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही शीलू व उनके परिवार के लोग मुस्कान को कम दहेज लाने के ताने देने लगे।
बेटी को बोलते थे कि शीलू तुम्हारे लेवल से बहुत ऊपर है। वह कबड्डी का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। परिवार का प्रताड़ित करने की सिलसिला चलता रहा। उन्होंने कर्ज लेकर एक डिमांड पूरी की। प्रताड़ना जारी रहने पर व्यक्तिगत व पंचायती तौर पर शीलू व उसके परिवार को समझाया भी गया। इसके बावजूद मुस्कान को तंग व जलील करने का सिलसिला जारी रहा।
...........
मुस्कान को पता लग गया था शीलू के लड़कियों से अवैध संबंध, आरोपी पक्ष का इन्कार
मृतका के पिता का आरोप है कि मुस्कान को पता लग गया था कि शीलू के लड़कियों के साथ अवैध संबंध हैं। सबूत भी उसके हाथ लग गए थे। इसके कारण शीलू व परिवार के लोग इतने डर गए थे कि मुस्कान को जान से मारने तक की धमकी देने लग गए थे। मुस्कान को डराते थे कि अगर तूने ये सब बातें बाहर किसी को बताई या दिखाई तो जान से मार देंगे। कई बार झगड़ों के कारण मुस्कान मायके में रहती थी। आरोप है कि शीलू हमेशा मुस्कान को नीचा दिखाता, धमकाता व मारता था। इसके बावजूद वे मुस्कान को समझाकर ससुराल भेज देते थे। गलत संबंधों के कारण मुस्कान व शीलू के बीच झगड़ा रहने लगा। मुस्कान ने कई बार मुझे बताया कि शीलू मुझे छोड़ने व तलाक देने की धमकी देता है। उधर, आरोपी पक्ष ने इस तरह के आरोपों को पुलिस के सामने बेबुनियाद बताया है।


पोस्टमार्टम में आत्महत्या की आशंका व्यक्त, विसरा जांच के लिए भेजा
शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुस्कान का तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम में आत्महत्या करने की आशंका व्यक्त की गई है। फिर भी आगे की जांच के लिए विसरा मधुबन भेजा गया है। इसके अलावा नाखून व कपड़ों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। तीन दिन में पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट जारी की जाएगी।

पांच घंटे तक चला मंथन, रात दो बजे हुई एफआईआर
शुक्रवार को रात 9 बजे फरमाणा की पंचायत व मुस्कान के परिवार के लोग बहुअकबरपुर थाने में पहुंचे और देर रात तक बयान दर्ज कराने को लेकर मंथन करते रहे। आखिर में पिता सुखबीर ने लिखित में बयान दर्ज कराए। देर रात 2 बजे शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र बल्हारा, भाई मनीष व मां निशा के खिलाफ दहेज के लिए आत्महत्या को मजबूर करने व साजिश रचने की एफआईआर दर्ज की गई।

शर्त पर हुआ बहुअकबरपुर में अंतिम संस्कार, खुद शीलू ने दी मुखाग्नि
फरमाणा की पंचायत ने कहा कि वे बेटी मुस्कान का अंतिम संस्कार अपने गांव में करेंगे। इस पर बहुअकबरपुर की पंचायत ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सामाजिक परंपरा को देखते हुए ससुराल में ही अंतिम संस्कार होना चाहिए। मुस्कान के परिजनों ने शर्त रखी कि अगर आरोपियों को बहुअकबरपुर की पंचायत गिरफ्तार कराने में सहयोग करती है तो वे अंतिम संस्कार ससुराल में करने को तैयार हैं। आखिर में बहुअकबरपुर की पंचायत के आश्वासन पर शाम करीब 4 बजे ससुराल में ही मुस्कान का अंतिम संस्कार किया गया। खुद शीलू ने पत्नी के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

वर्जन
दहेज के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू उर्फ टिंकू बल्हारा, उनके पिता सुरेंद्र व भाई मनीष को शनिवार शाम पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आरोपी मां निशा से भी पूछताछ की जाएगी। मृतका के पिता सुखबीर ने शीलू के अलावा माता-पिता व भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
- गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें