फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छठीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए होगा अंतरराष्ट्रीय हयूमैनिटी ओलंपियाड

Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सतयुग दर्शन ट्रस्ट की तरफ से अंतरराष्ट्रीय ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। यह ओलंपियाड मानव मूल्यों पर आधारित है। इसमें छठीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसे लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिल मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

यह ओलंपियाड संस्था के वेब पोर्टल पर होगा। इसका समय केवल 15 मिनट का होगा, जिसमें 25 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। स्कूलों के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं जबकि एक मई से 31 अगस्त तक इसके लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह शेड्यूटल स्कूल कैलेंडर के अनुसार से तैयार किया गया है। इसमें प्रतिभागी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। इसमे परीक्षार्थी को कम से 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। अंक हासिल करने पर उनको साथ ही ई सर्टिफिकेट उन द्वारा दी गई ई-मेल आईडी पर जारी कर दिया जाएगा। इसमें टॉप 500 मेरिट प्राप्त करने वालों को लेपटॉप, स्मार्टफोन और एलईडी देकर सम्मानित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया गया है कि मानव मूल्यों पर आधारित इस परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल किया जाए। इसके लिए स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए जाए ताकि परीक्षा को ज्यादा बच्चे दे सके।
विज्ञापन


वर्जन
विभाग की तरफ से पत्र जारी हुआ है। इस ओलंपियाड में छठीं से बारहवीं के बच्चे भाग ले सकते हैं।
डॉ. सुदर्शन पूनिया, जिला एफएलएन कोर्डिनेटर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें