फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध जल दोहन की रोकथाम को लेकर एसडीएम को लिखा पत्र

Wed, 15 May 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में हो रहे अवैध तरीके से भूमिगत जल दोहन की रोकथाम की मांग को लेकर शहरवासियों ने एसडीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र के माध्यम से दिलबाग, संजय, आशीष सहित अन्य ने अवगत कराया है कि बहादुरगढ़ में भूमिगत जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और शहर में अनेक जगहों पर अवैध तरीके से जलदोहन भी हो रहा है। उन्होंने बैंगलोर का उदाहरण देते हुए तर्क दिया है कि पानी के कारण वहां कई स्कूल व कॉलेज तक बंद करने पड़ रहे हैं। बहादुरगढ़ शहर में भी कई जगहों पर बोरिंग के माध्यम से भूमिगत जल निकाला जा रहा है। इसको लेकर आमजन बड़ा चिंतित है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अवैध जल दोहन की रोकथाम को लेकर उचित कदम उठाए जाने की मांग की है। बहादुरगढ़ शहर में नहर किनारे व कई अन्य जगहों पर बोरिंग करके अवैध जल दोहन किया जा रहा है। ऐसे में जल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इनपर रोकथाम लगानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें