फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक बनी नशा मुक्त हरियाणा की ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
07...स्वामी नितानंद की तपोभूमि जटेला धाम में साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को नशा मुक्त अभियान हरियाणा
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-3 निवासी अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक को स्वामी नितानंद मिशन फाउंडेशन ने नशा मुक्त अभियान हरियाणा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। महंत राजेंद्र दास ने हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में स्वीटी मलिक को नियुक्ति पत्र सौंपा।
विज्ञापन

स्वामी नितानंद की तपोभूमि जटेला धाम में सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में नशा मुक्त हरियाणा अभियान को नई दिशा मिली। इस मौके पर महंत राजेंद्र दास ने कहा कि स्वीटी मलिक न केवल हरियाणा बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी।
स्वीटी मलिक लंबे समय से नशे के खिलाफ काम कर रही हैं। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
वह स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ हरियाणा और पावरफुल वूमेन ऑफ हरियाणा जैसे राज्य स्तरीय पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुकी हैं। स्वीटी मलिक वर्तमान में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सुनारियां में फाइन आर्ट की अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें