महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के तत्वावधान में
आयोजित किए जा रहे एसोसिएशन ऑफ माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स आफइंडिया (एएमआई) 2013
के वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सोमवार
को बायो रिस्क मैनेजमेंट, जैव-उद्यमिता, युवा वैज्ञानिक इंटरेक्शन सत्र और
प्लेटिनम जुबली पोस्टर सत्र का आयोजन किया गया। निफटेम सोनीपत में भी इस
संगोष्ठी के तहत सिम्पोजियम का आयोजन हुआ।
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के
अध्यक्ष और इस संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. प्रत्यूष शुक्ला ने बताया कि
संगोष्ठी में नामी-गिरामी वैज्ञानिकों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। एंजाइम
टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक आयामों पर भी तकनीकी सत्रों में चर्चा हुई।
यह
संगोष्ठी 20 नवंबर को संपन्न होगी। हरियाणा के राज्यपाल एवं मदवि के
कुलाधिपति जगन्नाथ पहाड़िया इस संगोष्ठी के समापन सत्र के मुख्य अतिथि
होंगे। गौरतलब है कि इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में लगभग 2000
डेलीगेट्स भाग ले रहे हैं।