फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिले में रुक-रुक कर होती रही बारिश, महम में 58 मिमी बरसे बदरा

विज्ञापन
42-बारिश के दौरान छाता लेकर जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से देर शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में शुक्रवार को औसत 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक बारिश महम में 58 मिमी हुई जबकि कलानौर में 30 मिमी, सांपला में 16 मिमी, रोहतक में 13 मिमी और लाखनमाजरा में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 34 रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। अगले चार दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से शहर में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। सोनीपत रोड और दिल्ली रोड के कुछ हिस्सों में पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कृषि अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि बारिश से धान और सब्जी की फसलों को फायदा होगा। भूजल स्तर में भी सुधार की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। लोगों ने घरों से निकलते समय छाता और रेनकोट का सहारा लिया।
विज्ञापन


सांपला और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश
सांपला। सांपला और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी देखी गई। यह बारिश दोपहर करीब एक बजे शुरू होकर देर शाम तक जारी रही। सदर कानूनगो प्रदीप कुमार ने बताया कि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। हालांकि, जनजीवन प्रभावित हुआ। बाजार जल्दी बंद हुए और खरीदारी कम हुई। कस्बे में कई जगह जलभराव से लोग परेशान भी दिखे। किसान रामप्रसाद, जगबीर सिंह और लीला प्रधान ने बताया कि धान की फसल के लिए यह बारिश बहुत जरूरी थी। कृषि विभाग ने कहा कि यह बारिश खरीफ की सभी फसलों को फायदा पहुंचाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें