रोहतक। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के खेल परिसर स्थित डॉ. मंगल सेन मल्टीपर्पज जिम्नेजियम हॉल में 9 से 13 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पेंचक सिलाट (पुरुष) चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. सोम नाथ सचदेवा मुख्य अतिथि होंगे।
कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह 9 मार्च को 10 बजे शुरू होगा जिसमें टीमों का परिचय, ध्वजारोहण और पेंचक सिलाट का प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता देशभर के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। संवाद