रोहतक। जिले के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में महिला अंडर 23 एलीट वर्ग का वनडे क्रिकेट मैच सोमवार को मुंबई व पंजाब के बीच होगा। मैच के लिए रविवार को दोनों टीमें स्टेडियम पहुंची और अभ्यास में जमकर पसीना बहाया। अभ्यास के दौरान खिलाडियों को मैदान व पिच को समझने का मौका मिला। खिलाड़ियों ने खुद को मैदान के अनुरूप ढालने का प्रयास किया। दोनों ही टीमें अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलकर 12-12 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। सोमवार सुबह नौ बजे मैच के लिए टॉस होगा। ऐसे में मौ रोमांचक रहेगा। दोनों में से एक टीम जीत के साथ ग्रुप में नंबर-1 पर पहुंच जाएगी।
ब्यूरो