फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर के संस्थानों में पहली बार दो सप्ताह तक गूंजेंगे आजादी के तराने 

Sat, 06 Aug 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
national flags - फोटो : getty images
विज्ञापन
देश भर के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इस बार आजादी का जश्न कुछ अलग होगा। यूनिवर्सिटी से लेकर कॉलेजों में पहली बार लगातार दो सप्ताह तक आजादी के तराने गूंजेंगे। संस्थानों में न केवल विभिन्न गतिविधियां करवाईं जाएंगी, बल्कि आसपास के ऐतिहासिक स्थलों पर भी विद्यार्थियों को भ्रमण करवाया जाएगा। इस बार सभी संस्थानों में यूजीसी का आजादी 70- याद करो कुर्बानी (फ्रीडम फोर्टनाइट) कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


यूजीसी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह कार्यक्रम 9 अगस्त से शुरू होकर 23 अगस्त तक चलेगा। 23 अगस्त को सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ इसका समापन होगा। कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में पेंटिंग, फ्रीडम रन, निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन, देश भक्ति गीत, सेमिनार और ड्रामेटिक एंड म्यूजिक परफार्मेेंस आदि करवानी होगी। इसमें सबसे खास रहेगा कि विद्यार्थियों को आजादी के आंदोलन के जुडे़ स्थलों का भ्रमण करवाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा संस्थान चाहे तो अपने हिसाब से देशभक्ति से जुड़ी कोई अन्य गतिविधियां भी करवा सकता है। युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से दो सप्ताह का यह कार्यक्रम पहली बार कराया जाएगा। अभी तक केवल एक या दो दिन का ही कार्यक्रम होता था। यूजीसी का मानना है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्थानों में इस तरह के कार्यक्रम होनी चाहिए। 

हर दिन वेबसाइट पर देनी होगी रिपोर्ट
संस्थानों को जारी पत्र में यूजीसी ने स्पष्ट कहा है कि इस कार्यक्रम में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संस्थान में हर रोज होनी वाली गतिविधियों को उसी दिन वेबसाइट पर अपडेट किया जाए। लापरवाही करने वाले संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


एमडीयू में दिखाई जाएगी देशभक्ति फिल्म
यूजीसी के आदेशों के बाद एमडीयू ने भी इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं कि दो सप्ताह के इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म दिखाई जाए। इसके अलावा कई अन्य गतिविधियों की भी तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें