फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
15सीटीके10-एमडीयू के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में मौजूद ​शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में बुधवार को थल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर हरवीर सिंह कुंडू ने शिरकत की। मंच संचालन विद्यार्थी तनु शर्मा ने एवं सौरव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर कुंडू ने बताया कि भारत के सामने नक्सलवाद, आतंकवाद और पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद जैसी कई चुनौतियां हैं। उन्होंने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया और बताया कि आज के युग में सेना में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने अपने स्वागत भाषण में थल सेना के प्रथम कमांडर केएम करियप्पा को याद किया और भारतीय सेना के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि सेना न केवल देश की रक्षा करती हैए बल्कि आपदा प्रबंधन में भी अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया, डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. अरुणा सांगवान, शोधार्थी एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें